


लिखने को क्या नहीं लिखा है..स्वर व्यंजन की भाषाओं में...
(ज़माने की तेज़ रफ़्तार में भी ज़मानियाँ पर कुछ उड़ती नज़रें देखकर लगा कि उड़ती नज़र को टिकाने के लिए हमें अतीत के झरोखों में झाँकना ही होगा जिससे ज़मानियाँ के धार्मिक, पौराणिक, भौगोलिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक स्वरूप को देखकर उसका वर्तमान संदर्भों में सही मूल्यांकन किया जाय। ज़मानियाँ ज़माने की नज़रों में ज़माने से कितना आगे या कितना पीछे है यह तो ज़माना ही तय करेगा मगर हम ज़मानियाँ के कुछ तथ्यों और सूचनाओं को एकमुश्त शब्दचित्रों के माध्यम से परोसने के फर्ज़ का निर्वाह कर सकते हैं।)
मुगलसराय-हावड़ा रेलमार्ग पर लगभग
गंगा तट पर अवस्थित अत्यंत प्राचीन नगर जमदग्निपुरी...जहाँ माता रेणुका की कोंख से पाँचवें पुत्र के रूप में भगवान परशुराम का जन्म हुआ...(‘कल्याण’ के एक पुराने अंक के अनुसार)..जी हाँ, यही है भगवान परशुराम जन्मभूमि....(हाँलाकि उनके जन्म-स्थान को लेकर विद्वानों में मतैक्य नहीं है)...उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती राजा गाधि की नगरी गाधिपुरी में महर्षि विश्वामित्र का जन्म हुआ था। अपनी प्रबल आस्था के चलते सकलडीहा के राजा वत्स सिंह ने हरपुर नामक स्थान में लगभग 250 वर्षों पूर्व भगवान परशुराम का एक मंदिर स्थापित करवाया जहाँ आज भी अक्षय तृतीया को विशाल जनसमुदाय परशुराम जयंती महोत्सव में हिस्सा लेता है क्योंकि ज़मानियाँ को एक पवित्र तीर्थ-स्थान की मान्यता प्राप्त है।
चक्की में पिसते रहे बस मज़दूर-किसान।
कुर्की घर की बोलती-बाक़ी क़र्ज-लगान।।
टुक़डे-टुकड़े ज़िंदगी-क्या कहती दो-टूक।।
तोते मंडन मिश्र के, बांच रहे तकदीर।।
सुरसा के मुंह बैठता-जनता के दरबार।।
सच ने अंतिम सांस ली-कहां झूठ को आंच।।
क्रूर काल के हाथ से-सरके जैसे रेत।।
लाठी जिसकी भैंस है, बेचारा कानून।।
जनमेजय का हो रहा पानी-पानी आग।।
धुंआ-धुंआ सपने हुए, उजड़े कई सुहाग।।
जाहिर उनकी ज़िंदगी चलती बिना उसूल।।
संसद-सड़कें-कुर्सियां, सच्ची आदमखोर।।
लोकतंत्र की रीति की बेशक भली तमीज।।
ऐसी लंगड़ी सोच का, क्या होगा अल्लाह।।
दिल छलनी, मन बैठता, घायल जब अहसास,
तब कुछ कर दिखलाएगी, निकली हुई भड़ास।
भारत साठों साल से तीन टांग पर हुंह,
चौथा खंभा लोक को लगे चिढ़ाता मुंह।
महंगाई की आग में घी, डीजल-पेट्रोल,
मुंह मिट्ठू सरकार की खुल जायेगी पोल।
थपकी अपनी पीठ पर, कानों में दे तेल,
राजनीति की कुर्सियां, करें घिनौना खेल।
चिन्दी चिन्दी हो रहा गांव, गरीब, गंवार,
पांच साल उपलब्धि के, गिना रही सरकार।
गांधीजी के बंदरों, मत कर भ्रष्ट मिजाज,
कसमों-सपनों की जरा, कुछ तो रख लो लाज।
पैसा जब से हो गया, इस युग का भगवान,
स्वर्ग नर्क सा हो गया, मनुज बना हैवान।
ऊंचे-ऊंचे हो रहे शहर अमीर-अमीर,
गांव-गरीबी द्रौपदी, झोपड़ियां है चीर।
लेने में आता मजा, मुट्ठी में कानून,
हिंसक कुत्ते चाटते, भारत मां का खून।
सत्ता सुख में तैरना, सच या बड़ा कमाल,
खोल न पाता आंख भी, मुंह खोले घड़ियाल।
बजटें लोकलुभावनी, मौन हुई सरकार-
सस्ते वोटर झेलते महंगाई की मार।।
बाजारों से पूछ लो, चावल, आंटा, दाल-
बड़े-बड़े खरगोश भी चलते कछुआ चाल।।
चलती भ्रष्टाचार-पथ लोकतंत्र की रेल-
मजलूमों की चीख से कसती नहीं नकेल।।
आसमान छूने लगे, सब चीजों के दाम-
प्रजा नहीं कस पा रही, ढ़ीली भ्रष्ट लगाम।।
मल्टीनेशनल बुद्ध का लाया धन-पैगाम,
आमार सोनार बांग्ला रक्तिम नंदीग्राम।।
सात समंदर क्या यथा- दुखियारों के नैन,
मनमोहन की बंसरी छीन रही है चैन।।
राजनीति की नीचता, सभी एक ही रंग-
टप्पा खाती गिर रही, जनता कटी पतंग।।
यदि कोई भी चाहता, पूरा दाम वसूल-
जोधा अकबर की तरह दे दो फिल्मी तूल।।
संसद बहसों के लिए, रोजाना तैयार-
मगर एक को छोड़कर, मुद्दा 'भ्रष्टाचार'।।
सुलगते ख़्वाब में हर बार जो उंगली उठाता है।
तपिश इतनी तो है, जिससे न मुट्ठी तान पाता है।।
ये दुनिया है तो दो राहें रहेंगी हर घड़ी क़ायम-
थका हर आदमी मंज़िल कहां तक ढूंढ पाता है।।
ज़रा तफ़सील से आबो-हवा का रुख़ समझना है-
जो बैठी डाल पर अफसोस कुल्हाड़ी चलाता है।।
ज़हीनों की भरी महफ़िल में रहना है शगल जिसका-
वो खुशफ़हमी में अदबी ज़ेहन की खिल्ली उड़ाता है।।
अगरचे आइने से रू-ब-रू हो गौर फरमाये-
यकीनन ख़ुद ही अपनी आंख से नज़रें चुराता है।।
ये पानी ज़िंदगी है, मौत है, औ' है वैसा जगह जैसी-
वही चुल्लू भरा पानी, ज़रुरी काम आता है।।
सभी के पांव के छालों के गिनता अक्स जो तन्हा-
किसी हारे जुआरी-सा, ख़ुदी को बरगलाता है।।
कभी तो मुड़के देखेगा, खुली खि़ड़की बड़ी दुनिया-
अंधेरों में जो तीखे लफ़्ज का खंज़र चलाता है।।
मिला ख़त मुद्दतों के बाद, मेरे दोस्त का लिक्खा-
ग़जब फनकार, अन्दर झांकने से कांप जाता है।।